मेरठ, फरवरी 18 -- दौराला। समौली निवासी एक अधेड़ के साथ मंगलवार को चिकित्सक के पास जाने के दौरान रास्ते में मिले तीन लोगों ने दौराला निवासी साथी के साथ मिलकर गाली गलौज कर मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। बाद में उसने थाने में तहरीर दी है। समौली निवासी इकबाल ने बताया कि वह अपनी बीमार पोती नमरा को गांव स्थित चिकित्सक से दवाई दिलाने ले जा रहा था। रास्ते में मिले गांव के तीन लोगों ने दौराला निवासी एक दोस्त के साथ उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी पोती भी नीचे गिरकर घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर चारों धमकी देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.