चार लोगों को रौंदने वाला कार चालक गिरफ्तार
बलिया, अगस्त 1 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर धरहरा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार के साथ ही सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बताया जाता है कि बलिया की ओर जा रही कार इलाके के धरहरा चट्टी से गुजरते समय अनियंत्रित हो गयी। हादसे में धरहरा निवासी 43 वर्षीय अजय गुप्त के साथ ही तीन-चार लोग घायल हो गये। दुर्घटना में घायल अजय की मौत हो गयी, जबकि अन्य घायलों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़कर पिटाई कर दी तथा बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने कार चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.