प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- कुंडा। लालगोपालगंज के चैनी का पुरवा गांव निवासी विमल पटेल की बेटी अर्चना पटेल को सोमवार शाम को काम करने के दौरान जहरीले जंतु ने काट लिया। गौसमोहम्मदपुर निवासी रामपाल यादव की सात वर्षीय मासूम बेटी रितिका घर के बाहर खेल रही थी तभी किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। नगर पंचायत कुंडा के नरसिंहगढ़ मोहल्ला निवासी दीपक की पत्नी संगीता को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के दहेंगरी जमालपुर गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार पटेल की पत्नी रीता देवी मंगलवार को घर में काम कर रही थी। तभी पहले से बैठे सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला की बिगड़ी हालत,रेफर हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...