चार लोगों को कुचलने वाला पुलिस हिरासत में, मुकदमा अज्ञात चालक पऱाव
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- हल्द्वानी। गौलापार-तीनपानी बाईपास में फ्लाईओवर पर शनिवार रात चार दोस्तों को कुचलने वाले स्कॉर्पियो कार के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे घंटों हिरासत में भी रखा, इसके बाद भी रविवार दोपहर में मुकदमा अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज किया गया। इसे लेकर तमाम चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद चारों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि विशाल पुत्र चनी राम निवासी खेड़ा, गौलापार की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के मुताबिक विशाल का भांजा अंशु आर्या अपने तीन दोस्तों राहुल राजपूत, शिवम और आदित्य टम्टा के साथ तीनपानी फ्लाईओवर पर बैठकर बातें कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान लालकुआं की ओर से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित हो गई और सीधे फुटपाथ पर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.