मऊ, मई 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरारी निवासी मोहम्मद दयम अतहर अब्दुल्ला एवं वजीर रहमान के बीच आपसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को कोतवाली ले आई। वहीं ग्राम रामपुर बखरिया थाना रानीपुर निवासी रवि कुमार के सोमवार की सुबह आने जाने वाले लोगों से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चारों लोगों के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान किया। यह भी पढ़ें- शांति भंग की आशंका में तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- तीन आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पार्किंग शुल्क को लेकर मारपीट करने में सात गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...