जौनपुर, मार्च 8 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के परसौड़ी ग्राम सभा निवासी सभाजीत पुत्र किशोरी राम ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब नौ बजे के आसपास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि गांव के जीता प्रसाद, सुरेंद्र राम, अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार मेरे भतीजे राजू जो काम करने के लिए से जा रहा था तभी पकड़कर मारने लगे। बीच बचाव करने के लिए जब नितिन, राजन और चंदा आईं तो लोगों ने उनके साथ भी मार पीट किया। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.