देवघर, मार्च 15 -- सारवां, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत लपरीटांड निवासी 25 वर्षीया निरमा बीबी पति बसंत शेख द्वारा थाना में आवेदन देकर घर घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी गांव के चार लोगों के विरूद्ध दर्ज कराई गई है। आवेदन में यह बताया गया है कि 7 मार्च की शाम राजू शेख, मुख्तार शेख, महरूदिन शेख व जकीया बीबी सहित सभी अभियुक्त टांगी और लाठी लेकर घर में घुस गया। पूर्व का मुकदमा वापस लेने कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दिया। बात नहीं मानने पर उन्हें व उनके पति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...