देवघर, मार्च 14 -- सारठ। सारठ विद्युत आवर प्रमंडल के सहायक अभियंता सोमेश कुमार ने अवैध रूप से बिजली उपभोग करने वाले चार लोगों के विरुद्ध थाना में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि कर्मियों के साथ तेतरिया मोड़ में छापेमारी के दौरान ढ़ोड़ोडुमर निवासी मोतीलाल मंडल, धर्मेंद्र मंडल, उमेश मंडल द्वारा मीटर बायपास कर बिजली उपभोग किया जा रहा था। उससे विभाग को राजस्व की क्षति हो रही थी। वहीं व्यास मंडल द्वारा अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली उपभोग किया जा रहा था। इसको लेकर चारों आरोपियों पर नुकसान की क्षति -पूर्ति के लिए क्रमशः 56502, 29346, 27156 एवं 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से उपभोक्ताओं में भय का माहौल देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...