चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत, जून 1 -- पूरनपुर। दुकान से सामान खरीदकर घर जा रहे दलित युवक की चार लोगों ने घेर कर लाठी डंडे से पिटाई लगा दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलावरपुर रहने वाले विशाल पुत्र राकेश कुमार 21 मई को दुकान से सामान खरीदकर घर वापस जा रहे थे। इस दौरान गांव के जागेश्वर पुत्र झम्मनलाल, एवम पुत्र जागेश्वर, राजेंद्र प्रसाद पुत्र झम्मनलाल और विपिन पुत्र हरीचंद्र निवासी दिलावरपुर ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर विशाल के साथ गाली गलौज की और लाठी डंडो से पिटाई लगा दी जिससे वह घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग और विशाल के परिजन पहुंच गए। उन्होंने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.