रुद्रपुर, जुलाई 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आहूजा धर्मशाला में रविवार को ऑल इंडिया सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियंस का नगर सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में श्रमिकों के अधिकारों, बढ़ती महंगाई, श्रम कानूनों और स्कीम वर्कर्स के मुद्दों पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। राज्य महामंत्री केके बोरा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के मुकाबले मजदूरी लगातार घट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने 44 श्रम कानूनों की जगह लागू किए गए चार लेबर कोड से श्रमिकों का शोषण बढ़ा है और कई स्थानों पर बिना ओवरटाइम भुगतान के 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में बढ़ाया गया न्यूनतम वेतन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने न्यूनतम मासिक वेतन 42 हजार रुपये करने और सिडकुल क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। जि...