धनबाद, अप्रैल 2 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने बुधवार को लोदना कोलियरी कार्यालय के समक्ष केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने इसे मजदूर विरोधी काला कानून बताते हुए काला दिवस मनाया। वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर लाए गए इन चार कोड से मजदूरों के आंदोलन का अधिकार छिन जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नए कानून से काम के घंटे बढ़ेंगे, वेतन में कटौती होगी और सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण कर उन्हें पूंजीपतियों को सौंप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका भी जताई। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुरेंद्र पासवान, कुंदन पासवान, रौशन कुमार, राधा देवी, नारों हजाम, मो. इदरीस और बाला पासवान सहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.