सोनभद्र, मार्च 22 -- अनपरा, संवाददाता। आगामी 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित मार्च में शामिल होने सीपीआई एम क्षेत्रीय कमेटी के बैनर तले विद्युत ठेका कर्मी दिल्ली रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व उन्होने अनपरा रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की और श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड तत्काल वापस लेने की मांग दोहरायी। बिजली बोर्ड इम्पलाइज यूनियन के मंत्री विशम्भर सिंह और संविदा श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने बताया कि चार लेबर कोड,मनरेगा में बदलाव, विद्य्रुत एमेंडमेंट बिल आदि के साथ ही सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों की मुखालफत को बिजली-कोयला क्षेत्र से भारी संख्या में लोग रवाना हो रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.