समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- वारिसनगर। कृषि उत्पादन बाजार समिति श्रमिक संघ, मथुरापुर के बैनर तले बुधवार को काला दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू किए गए चार नए श्रम कोड के विरोध में आयोजित किया गया। संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, खेत मजदूरों और किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में श्रमिकों ने एकजुट होकर लेबर कोड को वापस लेने की मांग की। बाजार समिति प्रांगण जुटे श्रमिकों ने काला दिवस मनाते हुए सरकार के फैसले पर विरोध जताया। इस दौरान श्रमिक नेता जीवछ पासवान ने कहा कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इन श्रम कानूनों को लागू कर रही है, जिससे मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कानून मजदूरों को कमजोर और निर्भर बनाने की दिशा में उठाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.