सहरसा, अप्रैल 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बैजनाथपुर थाना एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में 10 हजार रुपए के इनामी व अंतरजिला अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी मधेपुरा में बैंक लूट सहित सहरसा जिले में तीन लूटकांड की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अपराधी है। सहरसा जिले में हुई तीन लूट मामले में पुलिस अब तक एक नाबालिग सहित तीन अभियुक्त को पकड़ चुकी है। पुलिस मास्टरमाइंड सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुटी है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध अग्नेयास्त्र एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- टॉप टेन में शामिल अपराधी गिरफ्तार इसी क्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.