अररिया, फरवरी 14 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस बाबत को लेकर अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के लिखित आवेदन पर महिला कारोबारी लुखी हांसदा गांव बरगांव संथाली तथा गिरफ्तार कारोबारी रोबीन कुमार गांव बढ़ौली के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.