देहरादून, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी और चोरी के मामले में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर को पजहानी भगवत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कंपनी की खिड़की तोड़कर करीब चार लाख पीस सिल्वर शीट चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पहले ही दो आरोपियों नितिन और आकाश उर्फ रोबिन को माल समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया गया कि जमानत पर रिहा होने के बाद आकाश उर्फ रोबिन फरार हो गया और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच एसएसपी की ओर से उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और न्यायालय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.