चार लाख वोल्ट की हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर सात घंटे झूलता रहा किसान का शव
बदायूं, अगस्त 7 -- बिसौली। किसान ने चार लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ट्रांसमिशन टीम रात 9.30 बजे मौके पर पहुंची। तब टॉवर पर 35 फीट ऊपर फंदेपर लटके युवक के शव को सात घंटे बाद नीचे उतारा जा सका। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव को उतारे जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट गांव निवासी रूपराम उर्फ नन्ने 40 वर्ष पुत्र पान सिंह ने परिवारिक कलह के चलते गांव फिरोजपुर और हुसैनपुर के जंगल में हाईटेंशन लाइन के टॉवर से लटककर जान दे दी। फिरोजपुर गांव के निवासी अखिलेश नाम के युवक को हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर फंदे से लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी। टॉवर पर शव लटकने की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.