चार लाख वापस मांगने पर तस्वीर वायरल करने की दी धमकी
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। करजा थाना इलाके की महिला से 4.94 लाख रुपये कर्ज लिया गया। वापसी के लिए जब उसने तगादा शुरू किया तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी दी गई। इसको लेकर महिला ने एसएसपी कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की है। साथ ही आरोपित युवक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन को करजा थाने में जांच के लिए भेजा गया है। महिला का कहना है कि उसके पहले पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसे छह लाख रुपये मुआवजा मिला था। इस राशि में से आरोपित युवक की मां ने 4.94 लाख रुपये मकान बनाने के लिए कर्ज लिया। इस बीच महिला की शादी उसके देवर से हो गई। महिला ने आरोपित युवक की मां को तगादा किया तो युवक ने धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.