चतरा, फरवरी 19 -- टंडवा निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के टंडवा सिमरिया रोड के उड़सु में लगा सड़क जाम 42 घण्टे बाद बुधवार को हटाया लिया गया। इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा चार लाख सहयोग राशि दिया जायेगा। एक बजे दिन वार्ता के बाद कोल ट्रांसपोर्टिग आरंभ हो गया।गौरतलब है कि सोमवार को टेम्पू पर बाजार आ रहे लोगो को एक हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया था, घटना में 12 लोग घायल हो गए थे, जिसमें बेहतर इलाज के लिए पांच लोगों को रेफर किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.