मैनपुरी, अप्रैल 2 -- निकाह होने के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में चार लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाह के दो माह बाद आधी रात को ससुराल से निकाल दिया गया। परिवार परामर्श केंद्र में समझौता कराया गया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग समझौते की शर्तें नहीं मान रहे और न ही विवाहिता को ससुराल में रखने के लिए तैयार हैं। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी सबीना पुत्री सफीक अहमद ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसका निकाह 9 अप्रैल 2025 को बदायूं निवासी सलमान के साथ हुआ था। निकाह के दो माह बाद ही अतिरिक्त दहेज में चार लाख रुपये न देने पर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इस संबंध में उसने एसपी से शिकायत की तो परिवार परामर्श...