नई दिल्ली, मार्च 30 -- -पीएनजी के विस्तार के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में रेस्तरां, होटल, मंदिरों को पीएनजी के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार के लिए सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें चार लाख नए कनेक्शन जल्द देने के लिए अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। साथ ही अटल कैंटीन, नाइट शेल्टर की रसोइयों, मिड-डे मील किचन और एमसीडी की रसोइयों में सिलेंडर की जगह पीएनजी का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। इस बैठक में आईजीएल, शहरी विकास विभाग, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राजधानी के कई इलाकों में अभी भी लोग पारंपरिक गैस सिलेंडरों पर निर्भर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.