फिरोजाबाद, मार्च 2 -- थाना सिरसागंज में साधना देवी निवासी जाफराबाद मक्खनपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उसकी शादी 23 नवम्बर 2023 को तरुन निवासी ककरारा अरांव के साथ हुई थी। शादी से पहले ही पिता की मौत हो गई थी। अब ससुरालीजन चार लाख रुपये की मांग ट्रैक्टर खरीदने के लिए करते हैं। कहते हैं कि भाई के नाम की जमीन में कुछ हिस्सा ससुराल के नाम करा या भाई से रुपये लेकर आए। उसको कमरे में बंद करके भी रखा गया। पंचायत के बाद ससुरालीजन बार बार अपने व्यवहार में सुधार की बात करते हैं लेकिन अमल नहीं करते। पति शराब पीकर कहता है कि तू अच्छी नहीं लगती। उसको नहीं रखेगा। आएदिन मारपीट की जाती है। उसके चेहरे को विकृत करने की कोशिश की। मारपीट कर उसको बेहोशी की हालत में कमरे में बंद कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.