मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने के एक मोहल्ले की नवविवाहिता घर से चार लाख रुपये के जेवरात लेकर बॉयफ्रेंड के साथ गायब हो गई। उसके पिता ने अपहरण की धारा में अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही युवक विशाल कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस को बताया है कि पुत्री का हाल ही में विवाह हुआ था। बीते दो अगस्त की रात करीब 12 बजे वह घर से निकली। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इसमें पता चला कि विशाल भी गायब है। पिता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को उसका सुराग ढूंढने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...