कन्नौज, जून 15 -- तालग्राम। गांवों में शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई मिनी लाइब्रेरी योजना ब्लॉक क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है। लाखों रुपये खर्च कर स्थापित की गईं पंचायत लाइब्रेरियां आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही हैं। नतीजतन, जिन पुस्तकालयों को बच्चों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ज्ञान केंद्र बनना था, वे कई जगह केवल किताबों के भंडार तक सिमटकर रह गए हैं। ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में से 14 पंचायतों का चयन मिनी लाइब्रेरी योजना के तहत किया गया था। प्रत्येक पुस्तकालय पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए। योजना में कंप्यूटर, स्मार्ट एलईडी टीवी, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे, पुस्तकें और अध्ययन के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने का प्रावधान था। हालांकि जमीनी...