गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में एक व्यवसायी से चार लाख रुपये लेकर वापस न करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुनाफे का झांसा देकर रकम ली गई और तय समय बीतने के बाद भी नहीं लौटाई गई। मॉडल टाउन ईस्ट निवासी दीपांशु गुप्ता ने एसीपी नंदग्राम से शिकायत की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि सात अप्रैल को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...