चार लाख की अवैध शराब के साथ एक पकड़ाया
धनबाद, फरवरी 23 -- उत्पाद विभाग की टीम को निकाय चुनाव के पूर्व रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद पुलिस ने जामाडोबा हॉल्ट के समीप पांडेय हाउस के एक कमरे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मौके से संदीप पांडेय को हिरासत में लिया गया है। उत्पाद विभाग के एएसआई लखन मुंदरी और जोत हेम्ब्रम ने बताया कि जामाडोबा रेलवे हॉल्ट के पास व्यापक पैमाने पर अवैध शराब स्टॉक कर बिक्री की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर जोड़ापोखर थाना के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। रविवार दोपहर जाल बिछाकर शराब की 20 पेटी जब्त की गई। जब्त शराब की बोतलों पर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि संगठित तरीके से नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी थी। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.