चार लाख का ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
चतरा, अगस्त 17 -- चतरा, संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के समीप से पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर, के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक प्रिंस कुमार गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहरा गांव का रहने वाला है। उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन एक, एक बिना नंबर प्लेटका स्पलेंडर मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुल्य चार लाख रूपये बताया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सलीमपूर मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को यह सफलता मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.