चार लाख अभ्यर्थियों दोनों स्तर की टीईटी में किया आवेदन
प्रयागराज, मई 13 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 के लिए लगभग 20 लाख आवेदन मिले हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12.12 लाख जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए तकरीबन 7.84 लाख आवेदन मिले हैं। वैसे तो कुल 16,16,538 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेकिन इनमें से लगभग चार लाख ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों स्तर की परीक्षा के लिए फार्म भरा है। यही कारण है कि आवेदन की संख्या 20 लाख के आसपास पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दो से तीन जुलाई तक परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी है। परीक्षा तीन दिन में ही कराने की संभावना है। अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए जा रहे हैं। जैसे यदि किसी अभ्यर्थी ने दोनों स्तर की टीईटी का फार्म भरा है तो उसकी परीक्षा एक दिन में ही दोनों पालियों में कराने पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.