देवघर, मार्च 11 -- मधुपुर प्रतिनिधि जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने रांची से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मधुपुर अवस्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्माण कराए जाने वाले चार लघु सिंचाई परियोजनाओं का आनलाइन शिलान्यास बुधवार को किया। उसमें मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत फुलकरी गांव में 55 लाख की लागत से सिंचाई बांध जीर्णोद्धार, मधुपुर प्रखंड के बिल्ली गांव में 50 लाख की लागत से मध्यम सिंचाई के तहत सिंचाई तालाब निर्माण, मिसरना गांव के जोरिया पर 40 लाख की लागत से सिंचाई बांध जीर्णोद्धार व लखनुआ गांव में मध्यम सिंचाई योजना के तहत 30 लाख की लागत से तालाब निर्माण कार्य शामिल है। इन चार चार लघु सिंचाई परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद 140 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ व रवि फसल की सिंचाई होगी। कहा कि किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.