मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वर्ष 2025 में रेल पुलिस मुजफ्फरपुर में बेहतर कार्य करने वाले चार डीएसपी समेत आठ को प्रशंसापत्र दिया गया। यह सम्मान अधिक गिरफ्तारी, केस निष्पादन, शराब व मादक पदार्थ की रिकवरी के साथ यात्री सुरक्षा में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए रेल एसएसपी मुजफ्फरपुर बीना कुमारी ने प्रदान किया। प्रशंसापत्र पाने वालों में रेल डीएसपी मुख्यालय निधि कुमारी, डीएसपी समस्तीपुर रोशन गुप्ता, डीएसपी सोनपुर शहकार खान, डीएसपी बेतिया राजेश कुमार, रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार, छपरा के थानेदार शाहीद अंसारी, मोतिहारी के रेल थाने के थानेदार संतोष कुमार और हाजीपुर थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद कुमार यादव शामिल हैं। इसके अलावा तत्कालीक समस्तीपुर सर्किल इंस्पेक्टर सह वर्तमान समस्तीपुर रेल थाने के था...