नई दिल्ली, फरवरी 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री के नए कार्यालय सेवा तीर्थ में हुई बैठक में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने रेल मंत्रालय की अनुमानित 9072 करोड़ रुपये की इन तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें गोंदिया-जबलपुर दोहरीकरण, पुनारख-किउल तीसरी और चौथी लाइन तथा गम्हरिया-चांडिल तीसरी तथा चौथी लाइन शामिल है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के आठ जिलों से गुजरने वाली इन परियोजनाओं पर काम पूरा होने के बाद देश में रेलवे का मौजूदा नेटवर्क 307 किलोमीटर बढ़ जाएगा।5407 गांवों के रेल संपर्क होगा सुधार सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद बताया कि इन प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से 98 लाख की आबादी वाले लगभग 5,407 गांवों के रेल संपर्क में सुधार होगा। बढ़ी हुई लाइन क्षम...