चार राज्यों के 90 युवा बदलावकर्ता आज रांची में जुटेंगे
रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 90 युवा बदलावकर्ता शनिवार को रांची में अपनी सात महीने की यात्रा और उपलब्धियों को साझा करेंगे। प्रतिज्ञा संस्था की ओर से शनिवार को समर्पणदीप प्रशिक्षण केंद्र में नागरिक पहल का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। प्रतिज्ञा, कम्युनिटी द यूथ कलेक्टिव और शेडो के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में युवा शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण, आजीविका और संवैधानिक अधिकारों पर किए गए कार्यों को साझा करेंगे। इन युवाओं ने सामूहिक प्रयास से 2200 से अधिक किशोरों को जागरूक और सशक्त बनाने का काम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.