धनबाद, मार्च 31 -- भुवनेश्वर। एम्स भुवनेश्वर ने सोमवार को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के साथ मिलकर हेल्थकेयर में ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला सह रीजनल कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। चार राज्यों ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के 300 से ज़्यादा डॉक्टरों के साथ-साथ हेल्थकेयर में ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन और एआई के जाने-माने एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। इसमें एम्स पटना, एम्स देवघर, एम्स कल्याणी और एम्स भुवनेश्वर के प्रतिनिधि शामिल थे। पीएमओ के एडिशनल सेक्रेट्री सुभाषिश पांडा ने ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन में एआई के ट्रांसफॉर्मेटिव पोटेंशियल पर ज़ोर दिया। एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रो. आशुतोष विश्वास समेत अन्य ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.