बलिया, फरवरी 26 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति, हनुमान नगर (चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड नंबर 8) की ओर से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से जल-कलश यात्रा, मूर्ति भ्रमण, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व अनाधिवास कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कस्बा में भ्रमण करते हुए यात्रा हनुमान नगर मंदिर स्थान पर पहुंची। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, व्यापारी नेता हरिश्चंद्र गुप्त, जवाहर प्रसाद, अशोक कुमार सभासद, राजेन्द्र जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि यशवंत सिंह, श्याम कृष्ण गोयल, विनोद गुप्त, अशोक गुप्त, विजय ठठेरा, सुबोध आदि थे। आयोजन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चार रथों पर स्थापित की जाने वाली मूर्तियां व ध्वजाओं से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.