किशनगंज, मई 23 -- टेढ़ागाछ। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवड़िया गांव में गुरुवार को एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिनोद साह ने टेढ़ागाछ थाना में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार फुलवड़िया वार्ड संख्या-11 निवासी बिनोद साह 21 मई 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे बंधक रखे सामान को छुड़ाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मेडिकल दुकान के समीप पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने 4 युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ पहुंचाया, ज...