हाथरस, फरवरी 16 -- चार युवकों को शांति व्यवस्था भंग में भेजा जेल। -(A) चार युवकों को शांति व्यवस्था भंग में भेजा जेल। सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को शांति व्यवस्था भंग के आरोप में जेल भेजा हे। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि रविवार को गांव रसगवां में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई थी। कोतवाली में उक्त गांव निवासी में मुकेश कुमार ने छह युवकों के विरूद्ध मारपीट करने की रिपेार्ट दर्ज कराई थी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के वेद प्रताप सिसोदिया उर्फ पप्पू, राज सिसोदिया उर्फ राजा , प्रियांशु कुमार, चंद्रभान को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...