कौशाम्बी, मई 17 -- करारी थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के समीप गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजों समेत चार युवकों की मौत हो गई थी। मामले में अर्का महावीरपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। करारी के धनपरा निवासी 26 वर्षीय आकाश पुत्र पृथ्वी अपने भतीजों 21 वर्षीय राहुल पुत्र महेश, 19 वर्षीय अमन पुत्र केशन, थांभा निवासी रिश्तेदार 23 वर्षीय छोटू व मध्य प्रदेश निवासी दूर के रिश्तेदार विकास के साथ किसी अन्य रिश्तेदार के यहां एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम था। महाराजगंज गांव के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश निवासी विकास को छोड़कर बाकी सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। चौकी इंचार्ज भगवान यादव क...