चार युवकों की मौत पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग लेकर हाईवे पर लगाया जाम
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 19 -- यूपी के निचलौल-महराजगंज मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने मंगलवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दमकी स्थित गैस गोदाम के समीप हुए हादसे से गुस्साए लोगों ने बरोहिया में रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों को उचित क्षतिपूर्ति और मुआवजा दिया जाए। हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। चार युवकों की एक साथ मौत की खबर से इलाके में मातम पसरा हुआ है। बीती रात गैस गोदाम के पास डम्फर की चपेट में आने से चार युवकों की जान चली गई थी। हादसे के बाद से ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को जब परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.