इटावा औरैया, मई 22 -- इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष कक्षा 12 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऐसे 27 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अपने विषयों में 90 एवं 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल कर संस्था का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनंद ने सभी टॉपर्स को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करने की अपील की। स्कूल के चार विद्यार्थियों आदर्श बाबू 98.7, वंश त्रि...