चार में तीन विधायक साथ तो RLM में टूट कैसी; माधव आनंद की चाल में फिर उलझे उपेंद्र कुशवाहा
पटना, अक्टूबर 6 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में एक बार फिर बगावत हो गई है। कुशवाहा अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। रालोमो विधायक दल के नेता माधव आनंद समेत RLM के चार में से तीन एमएलए ने विधान परिषद चुनाव में एनडीए के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इनमें माधव के अलावा रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह और बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो भी शामिल हैं। रालोमो में टूट की अटकलों को माधव आनंद ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब चार में से तीन विधायक एक साथ हैं, तो फिर टूट थोड़ी ना है। फिलहाल कुशवाहा के सामने अपनी पार्टी को बचाने का एक बार फिर संकट आ गया है। मधुबनी विधायक माधव आनंद ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिए बिना कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने कुछ ऐसे फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.