हरदोई, अप्रैल 25 -- कछौना। शनिवार को तपती धूप में आये फरियादियों की शिकायतों को स्थानीय कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में सुना गया। इस दौरान कुल चार फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखी। इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया गया है। समाधान दिवस के अयोजन पर राजस्व टीम के साथ मौजूद थानाध्यक्ष अमित सिंह ने जन शिकायतों को सुना। इस मौके पर राजस्व समेत आपसी झगड़े से सबंन्धित कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष तीन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण कराने के सबंध में टीमो का गठन किया गया है। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमित सिंह के अलावा थाने पर तैनात उप निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक समेत क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...