आरा, अप्रैल 24 -- शाहपुर अंचल शाहपुर, निसं.। जिले के शाहपुर अंचल के चार मृतकों के परिजनों को छह महीने बाद भी आपदा की सहायता राशि नहीं मिली है। इस कारण परिजनों में असंतोष एवं आक्रोश है। इसे लेकर परिजन अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते-लगते अब तक गये हैं। अंचल कार्यालय की इस कथित उदासीनता से विभाग की बदनामी हो रही है। बताया जाता है कि अंचल की हरिहरपुर पंचायत के दूधघाट के मृतक विजय कुमार, हरिहरपुर के मृतक सोनू कुमार, लहंग डुमरिया पंचायत के खरौनी के विवेक कुमार और इसी गांव के घुरफेकन राम शामिल हैं। खरौनी के परिजन गोपाल राम, सरजू राम, दूधघाट के लालबाबू बिंद और हरेन्द्र बिंद ने बताया कि छह महीने से अंचल कार्यालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन अब तक आपदा की राशि नहीं मिली है। पंचायत के समाजसेवी और भाजपा नेता त्रिभुवन सिंह ने बताया कि उनकी ओर से भी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.