गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ गीडा और चिलुआताल थानों में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को उपनिरीक्षक आशीष सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़गहन निवासी विकेश यादव पुत्र घनश्याम यादव को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। तमंचा मिलने के बाद चिलुआताल थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार विकेश के खिलाफ इससे पहले गीडा थाने में वर्ष 2024 और 2025 में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2026 में चिलुआताल थाने में भी उसके खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था...