कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। शहर में रात-दिन हुई चार मिमी बारिश ने दिन का पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस गिरा दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 08.2 डिग्री कम हो गया। तपिश और उमस से बेहाल शहरवासियों को 13 दिनों के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अब चार मई से पहले बारिश की संभावना नहीं है। शहर अप्रैल माह की गर्मी से पिछले 13 दिनों से बेहाल था। तापमान लगातार 40 या इससे अधिक बना हुआ था। वहीं, गुरुवार को अधिकतम पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह न्यूनतम पारा 27.8 से 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के एक झोंके ने पूरा मौसम बदल दिया。

मौसम में बदलाव बुधवार रात से ही गरज चमक के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। इसी के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। सुबह रुक-रुककर बारिश होती रही। कुल 04 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस बारिश के सा...