चार मिनट में लाखों के गहनों की लूट, बिहार के रोहतास में दिनदहाड़े ज्लेवरी शोरूम लुटेरों का तांडव
रोहतास, जुलाई 27 -- बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। यहां हथियार के साथ आए अपराधियों ने गहनों के एक शोरूम में घुसकर दिनदहाड़े तांडव मचाया और लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो गए। हैरानी की बात है कि दिनदहाड़े यह लूटपाट हुई और यहां पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई। बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शोरूम में धावा बोलकर करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली। महज चार मिनट में हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। घटना तेंदूनी चौक के समीप हीरा आभूषण भंडार में हुई। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी प्रमित उर्फ गुड्डू ने बताया कि सबसे पहले एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा। कुछ देर बाद हेलमेट और गमछे से चेहरा ढंके पांच हथियारबंद अपराधी पिस्टल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.