हरिद्वार, मई 8 -- श्यामपुर। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बिहार से चार माह पहले लापता हुए मूक-बधिर युवक को उसके परिजनों से मिलाया है। बुधवार को गश्त के दौरान बाहरपीली क्षेत्र में एक युवक लावारिस हालत में घूमता मिला। युवक बोल नहीं पा रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस उसे कोतवाली ले आई और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए। बाद में युवक की पहचान नितीश कुमार (20) निवासी ग्राम बिहरानी, थाना बहेड़ी जिला दरभंगा, बिहार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह पिछले चार माह से लापता था। सूचना मिलने पर युवक का भाई राज नारायण यादव पहुंचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवक को उसके सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- श्यामपुर मेंचार माह से लापता मूक-बधिर युवक को परिजनों से मिलाया कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने परिजनों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं युवाओ...