चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर पुराना बिजली कार्यालय के समीप स्थित वीराबाग हॉल परिसर में शनिवार को झारखंड विद्यालय संयोजिका-रसोइया अध्यक्ष संघ की जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर झारखंड विद्यालय संयोजिका-रसोइया अध्यक्ष संघ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में रसोइया एवं संयोजिकाएं शामिल हुईं। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता देवी केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी, जिला अध्यक्ष जानकी पिंगुवा, जिला सचिव सपना महतो तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जानकी लुगुन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के बाद...