चार माह से मानदेय न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सीएमएस को दिया ज्ञापन
उरई, मई 26 -- उरई। संवाददाता चार माह से मानदेय न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के सीएमएस को ज्ञापन देकर मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग उठाई।श्रृंग वेद बिल्डर्स लखनऊ कंपनी के द्वारा 22 सितंबर 2022 को 30 कर्मचारियों की तैनाती दी गई थी। जिसमें पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला और जो वेतन मिलता है उसमें कटौती की जाती है और जो सेलरी आ रही है उसमें ईएसआई नहीं कट रहा है। जिसके विरोध में प्रदर्शन किया और जिला अस्पताल के सीएमएस को ज्ञापन दिया। इस दौरान राजकुमार, अजब सिंह, राजबहादुर, विनय, शिवा, अकरम, कुणाल, शांति, जयंती शारदा समेत समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.