महोबा, दिसम्बर 18 -- महोबा, संवाददाता। चार माह से मानदेय न मिलने से परेशान आउट सोर्स कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय की मांग उठाई है। कर्मचारियों का कहना है कि मंहगाई के दौर में मानदेय न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में एसएनसीयू में आउट सोर्स कर्मी बबली, सुनील, राजेश्वरी, ज्ञानदेवी, सीमा गुप्ता, वंदना, धर्मेद्र सहित अन्य कर्मचारियों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जिला अस्पताल में आउट सोर्स कर्मी के रूप में सेवाएं दे रहे है। सेवा प्रदाता कंपनी के द्वारा मानदेय देने में देरी की जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि नियमों को ताक में रखकर कम मानदेय दिया जा रहा है। पांच फीसदी वृद्धि के निर्देश का पालन नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने मानदेय की गुहार लगाई...