पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पीलीभीत। क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को सेहत संवारने के लिए शासन की ओर से पोषण भत्ता दिया जा रहा है। जिले के मरीजों को यह चार माह से नहीं मिला है। यही नहीं मरीजों का उपचार कराने में सहयोग करने वाली आंनबाडी और आशा वर्कर को भी भुगतान नहीं हो सका है। इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को बेहतर पोषण के लिए समाज सेवियों की ओर से पोषण किट दी जाती है। यही नहीं शासन की ओर मरीजों को पोषण भत्ता दिया जाता है ताकि वह बेहतर खानपान कर सके। इधर चार माह से मरीजों को पोषण भत्ता नहीं मिल सका है। जिसके चलते उनमें नाराजगी देखी जा रही है। मरीजों के साथ ही उपचार कराने में सहयोग करने वाली आशा और आंगनबाडी वर्करों को भी नहीं मिला है। मामले को लेकर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि तीन माह में मरीजों को भत्ता मिलता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.